Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटे सेब

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 11, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की ओर से हॉली अपना स्कूल में सेवा-प्रकल्प आयोजित किया गया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. कंचन सागर ने अपने पिता की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक सेब वितरित किए।
इस अवसर पर डॉ. कंचन सागर ने कहा, “पिता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार आज भी मेरे जीवन की राह रोशन करते हैं। उन्होंने सिखाया था कि जीवन की सच्ची सार्थकता केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों के काम आने और दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर किसी कर्मकांड के बजाय सेवा-कार्य के माध्यम से उन्हें याद करना मेरे लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। बच्चों के बीच यह सेवा-कार्य करते हुए मुझे लगा कि पिता के दिए संस्कारों की रोशनी आज भी मेरे हाथों से आगे बढ़ रही है। यही मेरी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा, “बच्चों के स्वास्थ्य और खुशियों के लिए किया गया हर छोटा प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक कदम है। सेवा को संस्कार और संवेदना से जोड़कर किया गया कार्य ही समाज में स्थायी प्रभाव छोड़ता है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा-प्रकल्पों के माध्यम से ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा।”

हॉली अपना स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी ने डॉ.कंचन सागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कल हनुमान अंश बहुत भाव से देखी,साथ ही पापकार्न और पेप्सी का आनन्द लिया।
वे बहुत प्रसन्न थे और आज उन में फल बाँटे गए हैं।उनका उत्साह देखते ही बनता है।
क्लब की ओर से किए गए इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
यह जानकारी क्लब सम्पादक डॉ.दीप्ति जैन ने दी।

Comments


Leave a Reply