Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पौधों को संतान की तरह अपनाकर करें उनकी समूची देखभाल: नगराधीश टीनू पोसवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 26, 2025 Tags: , , , , , ,

-पौधे आने वाली पीढिय़ों के लिए करते बेहतरीन वातावरण तैयार: कुमारी रंजीता कौशिक

-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजि़त

-101 महिलाओं ने पौधों को संजोकर उनकी नियमित देखभाल करने का लिया संकल्प

BOL PANIPAT , 26 अगस्त। प्रमुख सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को जिला सचिवालय में एक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की 101 महिलाओं को सहजन, आंवला, बेल पत्थर सहित कई औषधीय एवं फलदार पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने की। कार्यक्रम में नगराधीश ने पौधों के पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और सभी से अपील की कि वे पेड़ों की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझकर करें।    
       नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि पेड़ जलवायु संतुलन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन पौधों को अपनी संतान की तरह अपनाकर देखभाल करें।फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने पौधारोपण को जीवन और पर्यावरण बचाने का सबसे सशक्त उपाय बताते हुए कहा कि एक पेड़ लगाने से न केवल ऑक्सीजन का स्रोत बढ़ता है बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर महिला को अपनी माँ के नाम एक पौधा समर्पित करने का अवसर मिला है, ताकि यह भावनात्मक रूप से जुड़ाव भी बना सके।
       अधीक्षक निर्मला दहिया ने कहा कि पौधारोपण करना केवल पर्यावरण बचाने का काम नहीं बल्कि आने वाली पीढिय़ों के भविष्य को सुरक्षित करना है। कार्यक्रम में संकड़ों  महिलाओं ने पौधों को संजोकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।गौरतलब है की यह अभियान महिलाओं को प्रकृति से जोडऩे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम  है। इस मौके पर रेखा पांचाल, सीमा कुमारी, निर्मल, संगीता, पूनम, मोनिका, शीला, निधि, नीलम के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों की महिलाए मौजूद रही।

Comments