Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर चला तोड़फोड़ अभियान।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 28, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अगस्त–जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में वीरवार को अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैली दो अवैध कॉलोनियों और दो डाई हाउसों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट गांव मडलौडा और नारा में की गई।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए नायब तहसीलदार मडलौडा अमित माथुर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें और डाई हाउस संचालकों से आग्रह किया कि वे तुरंत ऐसी अवैध गतिविधियों को बंद करें, क्योंकि ये इकाइयाँ अत्यधिक प्रदूषण फैलाती हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments