आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ पारंपरिक खेलों का आयोजन
BOL PANIPAT – शुक्रवार 29 अगस्त 2025, आर्य महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में कॉलेज प्रबंधक समिति के उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए श्रृदा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार किया गया।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेल की भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के खेल परिसर में युवा अपने खेलों का प्रदर्शन कर दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहे है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित प्राध्यापकों व विद्यार्थियों को शपथ दिला पारंपरिक खेलों का शुभारंभ किया गया। साथ ही महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियो से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमे अपने मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल परिसर में शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी व दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण, प्राध्यापक राजा तोमर, राजेन्द्र सिंह, सुनील पहल, अनूप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी देवी, खुशबू वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments