युवक का रास्ता रोककर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार. चाकू व बेल्ट बरामद.
BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2025, थाना किला पुलिस ने डाबर कॉलोनी निवासी युवक का रास्ता रोककर चाकू व बेल्ट से हमला कर चोट मारने मामले में नामजद दोनों आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी नितिन व निकुंज के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व बेल्ट बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
यह है मामला
थाना किला में डाबर कॉलोनी निवासी प्रवीन पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसका भाई संदीप 4 अगस्त को समय करीब 10 बजे घर से निकला था। संदीप कॉलोनी में बनियों वाले शमशान के पास पहुंचा तो नितिन व निकुंज ने रास्ता रोककर उस पर चाकू व बेल्ट से हमला कर दिया। दोनों उसके भाई संदीप को चोट मारकर दोनों आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। भाई संदीप को वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने हालत को देख कल्पना चावला मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। थाना किला में प्रवीन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments