Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 27 बोतल शराब व 12 बीयर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की टीमों ने सोमवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध शराब सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 27 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब व 12 बीयर कैन बरामद की।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की भगत नगर में गुरूद्वारा के पास गली में एक युवक अवैध रूप से बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू कर उसके कब्जे से अवैध 14 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा, 8 अध्धे अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग व 12 बीयर कैन बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम उर्फ लाडी निवासी भगर नगर के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना शहर पुलिस टीम ने जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे अवैध शराब बचे रहे आरोपी रहीमुद्दीन निवासी अतखुरिया दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 बोतल, 18 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments