Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


900 विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई । 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL HEALTH , at September 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 26 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया गया । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार द्वारा लगभग सभी स्कूलों व कॉलेजों में चलाई जा रही है । इसकी शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है । विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की आंतों में पेट में कीड़े होने का खतरा रहता है । इस गोली के सेवन से पेट की बीमारियों को दूर किया जा सकता है । इसके चलते प्रतिदिन योग व व्यायाम करना चाहिए, फास्ट फूड की बजाय पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए । एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवकों ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर तथा कालेज प्रांगण में स्टाल लगाकर लगभग 900 विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई ।  एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सुश्री खुशबू ने कहा कि इस टैबलेट का मुख्य उद्देश्य पूर्ण स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है । यह टैबलेट खास तौर से पेट में कीड़े के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाती है । हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए ‌। बाहर के खाने का प्रयोग ना करें । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीतू और प्रो. कुलदीप ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।

Comments