Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज पानीपत  की त्रिवार्षिक चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 13, 2025 Tags: , , , , ,

-धर्मबीर बत्रा को निर्विरोध प्रधान चयनित किया !

BOL PANIPAT : शहर की जानी मानी शैक्षणिक संस्थान आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज पानीपत  की त्रिवार्षिक चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमे कॉलेज के शासी निकाय पदाधिकारियों का चयन किया गया | सभी उपस्थित सदस्यों ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को एक मत से और निर्विरोध रूप में चयनित किया !

1.    धर्मबीर बत्रा – प्रधान
2.    बलराम नंदवानी – उप-प्रधान
3.    लक्ष्मी नारायण मिगलानी- महासचिव
4.     रवि गोसाईं –   कोषाध्यक्ष

इस चुनाव प्रक्रिया में डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्राचार्य  आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय  के रिटर्निंग अधिकारी रहे | उन्होंने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया।

यह चुनाव  प्रदीप मित्तल (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, प्रेक्षक) एवं  रेखा त्यागी (डायरेक्टर, हायर एजुकेशन पंचकुला, प्रेक्षक) की देखरेख मे सम्पन्न हुआ।

प्रधान धरमबीर बत्रा  ने महाविद्यालय के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि “28 कन्याओं के साथ अंकुरित हुई ये वल्लरी अब वट वृक्ष का रूप धारण कर चुकी है और हम सभी एकजुट होकर इसकी उन्नति के लिए कटिबद्ध है |
उपप्रधान  बलराम नंदवानी  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने और पूर्ण सहयोग के साथ कार्य  करने का आह्वान  किया तथा साथ ही उन्होंने  सभी साथियों को संस्था के उत्थान के लिए अपना हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया |

महासचिव  एल.एन. मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी संस्था विकास के डगर पर तभी अग्रसर हो सकती है जब सभी मिलकर एकजुट होकर कर्तव्य निष्ठा के साथ प्रयास करें | यही कारण है कि आई. बी महाविद्यालय दिन दोगुनी, रात चौगुनी उन्नति कर रहा है |

कोषाध्यक्ष  रवि गोसाईं  ने कहा कि आई. बी महाविद्यालय पानीपत का जाना माना प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है और आई. बी. प्रबंध समिति का एक ही ध्येय है कि हमारे महाविद्यालय से ‘जॉब सीकर’ नहीं बल्कि ‘जॉब गिवर’ निकले |

इस चुनाव प्रक्रिया में राजेश नागपाल  , चन्दरशेखर ,  परमवीर धींगरा ,  अशोक मिगलानी , राधेश्याम खुंगर ,  अरुण बत्रा , टीचिंग स्टाफ रिप्रेजेन्टेटिव से डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार एवं नॉन- टीचिंग स्टाफ रिप्रेजेन्टेटिव से  प्रेम प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

Comments