Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 912 बीएलओ को किए गए पहचान पत्र वितरित: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2025 Tags: , , , , , ,

-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से

विधानसभा वार पोलिंग स्टेशन और मतदाता सूची की कि समीक्षा

-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,

निगम आयुक्त ने दी स्थिति की जानकारी

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीनिवासन ने सोमवार को प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने विधानसभावार पोलिंग स्टेशन, नए प्रस्तावित मतदान केंद्र, बीएलओ और सुपरवाइजरों की नियुक्ति, बीएलओ को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाने जैसे कई मुद्दों पर जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि मतदाता सूचियों का मिलान कर बीएलओ को वितरित कर दिया गया है और सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।
निगम आयुक्त ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है। अब तक 167 फॉर्म की एंट्री ई-यूरो नेट पर की गई है, जिसमें से 80 का निपटारा हो चुका है। वर्तमान में जिले में चारों विधानसभाओं के लिए 912 मतदान केंद्र और 912 बीएलओ कार्यरत हैं। सभी को प्रिंटेड आई-कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों की संख्या 260 है। समायोजन किए जाने वाले मतदान केंद्र 121 और स्थापित किए जाने वाले नए केंद्रों की संख्या 139 है। इस प्रकार जिले में कुल प्रस्तावित मतदान केंद्रों की संख्या 1051 होगी।
निगम आयुक्त ने कहा कि जल्द ही सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को बुलाकर इंटेंसिव रिवीजन शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार और एसडीएम इसराना नवदीप नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments