जमीनी विवाद में किसान व पुलिस पर फायरिंग करने मामले में 9वां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 18 सितंबर 2025, रिसपुर गांव के खेतों में 16 जून को किसान व पुलिस पर फायरिंग करने की वारदात में फरार चल रहे नौवें आरोपी को सीआईए थ्री पुलिस ने बुधवार शाम को रामडा गांव के नजदीक यमुना बंधा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिला के मवी गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले यूपी के शामली जिले के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद, मोहम्मदपुर राई निवासी उवेश, मवी निवासी निर्मला व सोनीपत के झंझार गांव निवासी आसिफ, रिजवान, शाबिर व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 4 देसी पिस्तौल, 12 रौंद, 1 स्कार्पियों गाड़ी, 1 बाइक व 3 डंडे बरामद कर नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व आरोपी जुनैद, उवेश, निर्मला, आसिफ, रिजवान व शाबिर को माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि वारदात में शामिल फरार आरोपी दीपक पुलिस पकड़ से बचने के ठीकाने बलद बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी दीपक को रामडा गांव के नजदीक यमुना बंधा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और मामले में पहले गिरफ्तार हो चुका आरोपी जुनैद दोस्त है। उसने रिसपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए अच्छे पैसे देने का प्रलोभन देकर जुनैद को तैयार किया था। 16 जून को वह परिवार के अन्य सदस्यों व साथी जुनैद व उसके 20-25 अन्य साथियों के साथ हथियारों व लाठी, डंडों से लैस होकर रिसपुर गांव के खेतों में पहुंचे और जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए किसान नरेंद्र व पुलिस पर पिस्तौल से फायरिंग कर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को आरोपी दीपक को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने व फरार अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना सनौली में रिसालू निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रिसपुर गांव में 11 एकड़ जमीन है। वर्ष 2011 से जमीन पर उनका कब्जा है। खेत में पनीरी लगा रखी थी। 16 जून को वह खेत में काम कर रहे थे। तभी यूपी के मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित अपने साथ 20-25 अन्य युवकों को लेकर खेत में आए। सभी हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर, स्कार्पियों व बाइकों पर सवार होकर आए और उनके खेत की जुताई करने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट की।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उन पर व पुलिस पर फायारिंग कर दी और जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सनौली में बीएनएस की धारा 190,191(3), 115(2), 329(3), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments