Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


मेधा फाउंडेशन का उद्देश्य वंचित और हाशिए पर स्थित समुदायों के जीवन को बेहतर बनाना है : डॉ. शशि प्रभा मलिक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at September 22, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल एवं मेधा फाउंडेशन  ने अपने तीन साल 10 महीने पूरे कर लिए है । हमारे महाविद्यालय  ने 21st सितंबर 2021 को मेधा के साथ एक MoU दो साल के लिए साइन किया था । जिस समय यह MoU साइन किया गया उस समय मेधा ने अपना कार्य 1 बैच (जिसमें 25 विद्यार्थी थे) से शुरू किया । इस अवसर पर  महा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि   मेधा (Medha) एक गैर सरकारी संगठन (NGO) है जो भारत में सामाजिक न्याय और विकास के क्षेत्र में काम करता है। यह संगठन शिक्षा,और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है। मेधा का मुख्य उद्देश्य वंचित और हाशिए पर स्थित समुदायों के जीवन को बेहतर बनाना है।इस अवसर पर करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमें बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि हमें मेधा के साथ इतना समय हो गया है और आज हम मेधा की मदद से 1700 विद्यार्थियों को लाभान्वित कर पाए है।इस NGO में हरियाणा State में  Program Lead पीयूष गुप्ता, Program Manager शाहिद  तथा छवि अमन, हसीब और नेहा Student Relationship Manager के पद पर कार्यरत है. पीयूष ने यह भी बताया कि   सभी व्यक्ति जो कि व्यवसाय के सुअवसर की तलाश में है, उद्यमशीलता में प्रवेश करके संपत्ति का निर्माण करते हैं। उनके द्वारा निर्मित संपत्ति राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका अदा करती है। एक उद्यमी वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करके अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देता है। उनके विचार, कल्पना और अविष्कार राष्ट्र के लिए एक बड़ी सहायता है। 

Comments