Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – बुधवार 24 सितंबर 2025, आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष एनएसएस की थीम “युवा शक्ति: समाज सेवा की ओर” रखी गई थी, जो युवाओं को समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा, “एनएसएस युवाओं के चरित्र निर्माण और उनमें सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आज के युवा देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा को सही दिशा देकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
एनएसएस की प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीषा डुडेजा ने कहा की “एनएसएस विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर समाज की वास्तविकताओं से रूबरू होने का मौका भी देता है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापिका आस्था गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और समाज के प्रति दायित्वबोध का विकास करना है। एनएसएस दिवस इन मूल्यों को मनाने और आगे बढ़ाने का दिन है। उन्होंने बताया की बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता  में निधि ने पहला स्थान, विनय ने दूसरा स्थान, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अमन,भूमिका व वंशिका ने हासिल किया, वहीं सांत्वना पुरस्कार सानिया ने हासिल किया।

Comments