Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने संग्रहालय के महत्व पर प्रकाश डाला

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 27, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय पानीपत के ‘कल्चरल हेरिटेज क्लब विरासत’ इतिहास विभाग की ओर से इतिहास संग्रहालय भ्रमण सप्ताह का आयोजन किया गया यह भ्रमण सप्ताह  27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने संग्रहालय के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने संग्रहालय के बेहतर अनुरक्षण के लिए इतिहास के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और इतिहास विभाग को बधाई दी।

इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर ने बताया कि यह संग्रहालय इतिहास विभाग की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह न केवल इतिहास के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि सामान्य जिज्ञासु छात्र- छात्राओं के लिए यह प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्ति का एक अनुपम स्रोत है। महाविद्यालय के इस संग्रहालय में भारत व हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर की झलक मिलती है । साथ ही इसमें पानीपत के ऐतिहासिक स्मारकों की शोध आधारित जानकारी  भी उपलब्ध है । उद्घाटन अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान, गृह विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा, इतिहास विभाग के सहायक प्रो. डॉ. विजेंदर,रवि, चारू उपस्थित रहे।

Comments