Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल, मंडल करनाल की अध्यक्षता में जिला करनाल व पानीपत की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने सील किए गए मादक पदार्थों को किया नष्ट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : करनाल, दिनांक 29 सितंबर 2025. आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल करनाल डा0 एम. रवि किरण भा.पु.से. की अध्यक्षता मे निर्देशानुसार पुलिस जिला करनाल व पानीपत की ड्रग डिस्पोजल कमेटी व उप पुलिस अधीक्षक नायब सिंह, स्टेट क्राइम ब्राच मधुबन द्वारा करनाल व पानीपत जिलों के एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत पकड़े गए प्रतिबंधित मादक पदार्थों का नियमानुसार कार्यवाही करके Incinerator गाँव बजीदा जटान में निपटारा किया गया।
इसमें जिला पुलिस करनाल ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज कुल 112 मामलों में पकड़े गए, 283.505 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ व 13412 कैप्सुल और 41500 नशीली गोलियां व 19 इंजेक्शन शामिल थे। इसके अलावा इसमें जिला पुलिस पानीपत के 54 मामलों में 391.046 किलोग्राम व 33 नशीले कैप्सुल मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

Comments