सीतल दास जैन फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया।
BOL PANIPAT ।आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में आज सीतल दास जैन फाउंडेशन के प्रतिनिधि टी. पी. गोयल, वैशाली जैन और नरेंद्र कुमार ने महाविद्यालय का दौरा किया और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने चार विद्यार्थियों—गुरु दत्त (BCA तृतीय वर्ष), भारती (BCA तृतीय वर्ष), उमंग (BCA द्वितीय वर्ष) और नैंसी (B.Sc. द्वितीय वर्ष) को वित्तीय सहायता दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने कहा—सीतल दास जैन फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार की सहायता पूरे वर्ष उन विद्यार्थियों को दी जाती है जो आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हों। इसके अतिरिक्त, संस्था विद्यार्थियों को सशक्त बनाने हेतु कुछ स्किल सर्टिफिकेट कोर्स भी प्रायोजित करती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान ने कहा—सीतल दास जैन फाउंडेशन का यह सराहनीय कदम न केवल विद्यार्थियों की आर्थिक चिंता को कम करता है, बल्कि उनके शैक्षिक भविष्य को भी सुरक्षित बनाता है।
स्किल कोर्स कन्वीनर अजयपाल सिंह ने कहा—फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्किल कोर्स विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक दक्षता प्रदान करते हैं। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह तथा शालू (स्किल कोऑर्डिनेटर) भी उपस्थित रहे।

Comments