Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


आईबी महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 3, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में बी.एससी. तृतीय और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. पवन कुमार एवं डॉ. प्रवीण कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने अपने संबोधन में नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सहयोग और सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम करने और नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विज्ञान का विद्यार्थी होने के नाते वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य को साधने का प्रयास करने वाला विद्यार्थी ही कल का सफल व्यक्ति हो सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वक्तव्य-कौशल विकसित करते हैं। प्राणी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच संचालन स्नेहा और अनु ने किया।  निर्णायक मंडल में पीएच.डी. शोधकर्ता योगेश और सलमा शामिल रहे, जिन्होंने मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन किया। बीएससी प्रथम वर्ष की कृतिका को मिस फ्रेशर और अरविंद को मिस्टर फ्रेशर चुना गया

आयोजन की सफलता में प्रो. नीलम, प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी, प्रो. स्वाति, डॉ. वसुंधरा,प्रो. अन्नु, राममेहर शर्मा, पवन कुमार एवं नवीन का विशेष योगदान रहा।

Comments