Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जीएसटी में छूट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार- कोमल सैनी

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 3, 2025 Tags: , , , ,

-नई जीएसटी महंगाई को नियंत्रित कर आमजन को देंगी लाभ -कोमल सैनी

-वस्तुओं की कीमत कम होने से ग्राहकों और मांग बढ़ने से व्यापारियों को लाभ- कोमल सैनी

BOL PANIPAT : 3 अक्टूबर (पानीपत) पानीपत नगर निगम महापौर कोमल सैनी ने रेलवे रोड पर नई जीएसटी लागू होने पर जनसंपर्क कर छोटे दुकानदारों,व्यापारियों और आम लोगों से चर्चा की और इससे मिलने वाले लाभों को उनके साथ साझा किया। सभी दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम लोगों ने जीएसटी छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे त्यौहारों के इस सीजन में उन्हें काफी राहत मिलेगी।मेयर कोमल सैनी ने सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा आम जन से स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह भी किया।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि नई GST दरें केवल आँकड़ों का परिवर्तन भर नहीं हैं, बल्कि यह आमजन एवं कृषकों के जीवन में वास्तविक राहत और सकारात्मक प्रभाव लाती हैं। आवश्यक वस्तुएँ अब अधिक किफ़ायती होंगी तथा दैनिक उपयोग की सामग्रियों पर होने वाला व्यय भी घटेगा।
दुकानदारों से संवाद करते हुए कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में GST व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुगम बनाया गया है। अब यह केवल दो स्लैब: 5% और 18% तक सीमित है।यह सुधार स्पष्ट रूप से झलकता है, जो ‘सरल कर, सहज जीवन’ की भावना को मूर्त रूप देता है।इस अवसर पर पार्षद अनिल मदान,रेलवे रोड मार्केट के पदाधिकारी,दुकानदार एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

Comments