Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


निरंकारी समागम के सफल आयोजन को लेकर मिशन के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक.                

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 8, 2025 Tags: , , , , , ,

-उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को मिशन के पदाधिकारियों का सहयोग करने के दिए निर्देश।

-31 अक्टूबर से  4 नवम्बर  तक होगा समागम आयोजित।

-जिला प्रशासन की और से समालखा  एसडीएम अमित कुमार रहेंगे नोडल अधिकारी।

BOL PANIPAT , 8 अक्टूबर। आगामी 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर मिशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले 78 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की व्यवस्था को लेकर निंरकारी मिशन के पदाधिकारियों  द्वारा बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय में सयुक्त बैठक आयोजित कि इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने  की।  इस मौके पर निरंकारी मिशन के विभिन्न पदाधिकारी में उपस्थित रहे। बैठक में समागम की व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। उपायुक्त ने कहा कि समागम के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अध्यात्मिक समागम में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए निरंकारी मिशन की ओर से किए गए अनुरोध पर जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।
          उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ समय पर कार्यों को करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि हमें मूलभूत सुविधाओ पर जोर देना है। भोडवाल माजरी, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पोर्टेबल टॉयलेट्स की व्यवस्था की जाए। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की उचित आपूर्ति हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। यातायात और परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानीपत, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन से समागम स्थल तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज एवं निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं ली जाएंगी। जीएम रोडवेज को इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
  उपायुक्त ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं, समागम के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए 10 अग्निशमन वाहन, ड्राइवर व फायरमैन सहित उपलब्ध रहेंगे। साथ ही, आईसीयू बेड, सामान्य बेड, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। सिविल सर्जन को चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति की विशेष तैयारी को लेकर कहा कि समागम स्थल पर 11 केवी का अस्थाई बिजली कनेक्शन यूएचबीवीएन की ओर से दिया जाएगा। तीन हजार किलोवॉट बिजली एसबी-पानीपत व कार्यकारी अभियंता समालखा से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही भक्ति निवास में बिजली आपूर्ति की क्षमता 49 के डब्ल्यू से बढ़ाकर 101 के डब्ल्यू करने के भी  निर्देश दिए गए। लगातार हो रही ट्रिपिंग की समस्या को तत्काल हल करने के निर्देश एसई को दिए गए हैं।
    यही नहीं उपायुक्त ने ध्वनि प्रणाली व सुरक्षा व्यवस्था समागम के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग की अनुमति के लिए उप मंडल समालखा से औपचारिक अनुमति लेना सुनिश्चित करें। सुरक्षा के मद्देनजर समागम स्थल के पास, जी टी रोड पर और भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। सफाई, सैनिटेशन और फल-सब्जी आपूर्ति, नगर परिषद द्वारा फॉगिंग मशीन, नेपकिन मशीन, फिनाइल, ब्लीचिंग पाउडर, टोकरी, झाड़ू आदि की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने भक्ति निवास तक गंदे पानी के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति लेने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जी टी रोड से समागम स्थल तक सडक़ मरम्मत व विद्युत लाइन दुरुस्त करना। हरियाणा रोडवेज द्वारा अस्थायी बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लाने हेतु विशेष बसें।
उपायुक्त ने सभी विभागों से आग्रह किया कि समागम को दिव्य, भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से समापन किया जाए। आगामी समय में इसकी समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल,सीएमओ विजय मलिक, डीएसपी सुरेश सैनी,डीएसपी समालखा नरेंद्र कादयान, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बिजली विभाग के एससी धर्म सिहाग, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, सौरभ शर्मा, नरेंद्र दलाल, निरंकारी मंडल सचिव जोगिंदर सुखीजा आदि मौजूद रहे।

Comments