Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य पी.जी. महाविद्यालय के खेल परांगण में दो दिवसीय लैक्रोस रेफरी कोचिंग कैंप का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 25, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अक्टूबर 2025, लैक्रोस संघ हरियाणा के सौजन्य से दो दिवसीय हरियाणा स्टेट रेफरी कोचिंग कैंप का शुभारंभ आज आर्य पी.जी. महाविद्यालय के खेल परांगण में हुआ। यह कैंप 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

कैंप में प्रदेश के 14 जिलों से आए 75 पुरुष व महिला खिलाड़ी तथा कोच भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को लेक्रोश खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राज्य में लैक्रोस खेल को प्रोत्साहित करना तथा रेफरियों और कोचों के कौशल को निखारना है।

कार्यक्रम में लैक्रोस संघ हरियाणा रेफरी बोर्ड के चेयरमैन श्री सोमनाथ सेनी तथा कन्वीनर श्री राजपाल रेढू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर लैक्रोस संघ हरियाणा के महासचिव राजेश टूरण ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर खेल की गुणवत्ता में सुधार लाने और खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरने में सहायक सिद्ध होंगे।

कैंप के दौरान प्रमुख रूप से सुमित राठी, मनीष (रोहतक), परवीन (दादरी), अनिल गौड़ (पलवल), राम रति (फरीदाबाद), विष्णु बिश्नोई (हिसार), दीपेश (भिवानी), सिद्धार्थ (यमुनानगर), अशोक (फतेहाबाद), बलराज (सिरसा), सोनू, राहुल (पानीपत), अमन एवं अमित (झज्जर) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments