अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025.
BOL PANIPAT , 27 अक्टूबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगारोन्मुखी व्यवसायों से जोडऩे के उद्देश्य से रूरल सेल्फ एम्पलॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीटयूट ( Rural Self Employment Training Institutes (RSETI ) के माध्यम से नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
जिला अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबधंक डाक्टर बिजेंद्र श्योरण ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट (पुरुष एवं महिला दोनों हेतु), सहायक हेयर ड्रेसर एवं स्टाइलिस्ट (पुरुष एवं महिला दोनों हेतु), ब्राइडल फैशन एवं पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट (केवल महिला हेतु), स्वरोजगार दर्जी (पुरुष एवं महिला दोनों हेतु), सहायक फॉल्स सीलिंग एवं ड्राईवॉल इंस्टॉलर (केवल पुरुष हेतु) इत्यादि पाठ्यक्रम सम्मिलित हैं।
पात्रों को कुछ मानदंड पुरे करने होंगे जिसमे: प्रशिक्षणार्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य हो। वह हरियाणा राज्य का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित हो। प्रशिक्षणार्थी की परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो। शैक्षणिक योग्यता लिए सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रेसर एवं स्वरोजगार दर्जी हेतु न्यूनतम 8वीं पास तथा सहायक फॉल्स सीलिंग एवं ड्राईवॉल इंस्टॉलर तथा ब्राइडल फैशन एवं पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट हेतु न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम,जिला प्रबंधक गीता मंदिर रोड गीता कालोनी, गीता नर्सरी स्कूल बिल्डिंग प्रथम तल पानीपत में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (8वीं अथवा 10वीं), जाति प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट आकार फोटोग्राफ के साथ जमा करवा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30.10.2025 निर्धारित की गई है अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 0180-2635406 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments