जिलाधीश डॉ0 वीरेन्द्र कुमार दहिया ने छठ पूजा महोत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु 6 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए.
BOL PANIPAT : 27 अक्टूबर। जिलाधीश डॉ0 वीरेन्द्र कुमार दहिया ने छठ पूजा महोत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (1) व 17 (2)के तहत 6 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन व गोहाना रोड एनएफएल चौक तथा जाटल रोड़ स्थित कैनाल ब्रिज पर जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह, पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया व कैनाल ब्रिज असंध रोड तथा सैनी कॉलोनी नजदीक मनोहर पार्क पर जनस्वास्थ्य विभाग डिविजन-1 के उपमण्डल अभियंता वीरेन्द्र कुमार, पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 व बाबरपुर ड्रेन नम्बर 1 व 2 पर जिला परिषद एसडीओ नीरज, पुलिस स्टेशन किला व कुटानी रोड़ नजदीक पावर हाऊस पर निगम अभियंता वीरेन्द्र सिंह, पुलिस स्टेशन समालखा व नारायणा कैनाल ब्रिज पर नगर निगम अभियंता योगेश तोमर तथा पुलिस स्टेशन सनौली व बैंक ऑफ यमुना ब्रिज पर बीडीपीओ बापौली/सनौली को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Comments