Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही और देरी नहीं होगी बर्दाश्त: सीईओ डॉ. किरण सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई, 11 शिकायतें दर्ज

शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी, आमजन को समय पर मिले राहत

जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

BOL PANIPAT , 29 अक्टूबर। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर का वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर डॉ. किरण सिंह ने कहा कि जनता समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष सीधे पहुंचाकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है और अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि उनकी गंभीरता से जांच कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। जिला सचिवालय में आयोजित जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply