Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर बाबा से मारपीट कर नगदी व मोबाइल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 नवंबर 2025, समालखा चौकी पुलिस ने राजीव कॉलोनी में घर में घुसकर बाबा के साथ मारपीट कर नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव मनाना हाल राजीव कॉलोनी निवासी अंकित, भारत नगर कॉलोनी निवासी सागर व वार्ड-13 निवासी अनुराग उर्फ काकू के रूप में हुई है।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी अंकित ने पुलिस को बताया बाबा शंकर दास उसके पड़ौस में रहता है। बाबा ने उसके एक दोस्त को किश्तों पर मोबाइल दिलाकर 50 हजार रूपए उधार लिए थे। बाद में फोन की किश्तों को लेकर दोनों का विवाद हो गया। दोस्त ने 1 नवंबर को बाबा को मोबाइल वापिस कर दिया। इसके बाद दोस्त ने उसे बाबा को सबक सिखाने के लिए कहा। उसी दिन बाबा ने घर आकर उसे भी भला बुरा कहा। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने दोनों साथी आरोपियों सागर व अनुराग उर्फ काकू के साथ मिलकर बाबा के घर में घुसकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

समालखा चौकी में लाइन पार राजीव कॉलोनी निवासी बाबा शंकर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 नवंबर को दिन में अंकित पुत्र धर्मबीर व काकू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की। चारों आरोपी मारपीट के बाद उसका मोबाइल, सीसीटीवी की डीवीआर, लॉकेट सहित चेन व 60 हजार रूपए ले गए। थाना समालखा में बाबा शंकर दास की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments