Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 27, 2025 Tags: , , , , ,

-वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क सुरक्षा को बनाया गया सशक्त

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने वीरवार को टीम के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान टोल प्लाजा, एनएफएल के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनके पालन का महत्व समझाया गया। इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाई गई।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं जिनमें कई बार जान-माल की क्षति भी होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वे नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंन कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। वाहन चलाते समय हेलमेट (दोपहिया वाहन के लिए) और सीट बेल्ट (चौपहिया वाहन के लिए) अवश्य पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें, ट्रैफिक लाइट एवं ट्रैफिक पुलिस के संकेतों का पालन करें इत्यादी यातायात नियमों का पालन करें।

नागरिकों से की सहयोग की अपील:

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने इस दौरान आमजन से अपील की कि वह यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने कहा कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है, इसलिए सतर्क रहें और यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें।

Comments