पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन
BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा 15 दिसंबर, 2025 को भारत के संसद पर 13 दिसंबर, 2001 को हुए हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की अदम्य वीरता को स्मरण करते हुए सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह की थीम है ‘सुरक्षा का आश्वासन’।
एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई, पीआरपीसी की परिसंपत्तियों और प्रतिष्ठानों को विध्वंसक गतिविधियों से सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सभी से पीआरपीसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षा उल्लंघनों के प्रति शून्य-सहनशीलता की नीति अपनाने और एक सहभागी एवं सहयोगात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। एम. एल. डहरिया ने पीआरपीसी की सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एआई-आधारित सीसीटीवी निगरानी एवं स्मार्ट अलार्म प्रबंधन प्रणालियों जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाने के महत्व को भी रेखांकित किया।
इस अवसर पर, इंडियनऑयल के अध्यक्ष, निदेशक (रिफाइनरीज) और निदेशक (एचआर) के संदेशों को क्रमशः अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप); सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (पीएनसी) तथा एस. एम. नाइक, मुख्य महाप्रबंधक (पीजे) द्वारा सभा को पढ़कर सुनाया गया।
जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख द्वारा सुरक्षा पोस्टरों का अनावरण किया गया तथा आधुनिक उपकरण, गोला-बारूद एवं उन्नत सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। सीआईएसएफ इकाई ने अपने प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड द्वारा लाइव विस्फोटक पहचान अभ्यास का प्रदर्शन कर अपनी तत्परता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का समापन ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमाहाप्रबंधकगण, महाप्रबन्धकगण , विभागाध्यक्ष, इंडियन ऑइल ओफिसेर्स असोशिएशन के प्रतिनिधि, एवं इंडियनऑयल पानीपत रिफाइनरी एम्प्लॉईज़ यूनियन के प्रतिनिधि एवं सीआईएसएफ, डीजीआर सुरक्षा गार्ड तथा पीआरपीसी के कर्मचारियों ने भाग लिया और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comments