बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 15 दिसंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रविवार शाम को काला आंबा मोड़ पर बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान विदयानंद कॉलोनी निवासी खालिद के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर विद्यानंद कॉलोनी की ओर से काला आंब मोड़ की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत काला आंब मोड़ के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी। टीम को कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की उसने अपनी पहचान खालिद पुत्र राफा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 22 सितंबर को तहसील कैंप के भगत नगर में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में भगत नगर तहसील कैंप निवासी रमेश चंद्र पुत्र जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दोनों बाइक बरामद की।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने एकाएक कर उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी से बाइक चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा :
12 दिसंबर को औद्योगिक सेक्टर 29 पार्ट टू में प्लाट के बाहर से उझा गांव निवासी सोनू पुत्र हुकम चंद की बाइक चोरी की। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सोनू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने 22 सितंबर को भतग नगर तहसील कैंप में रमेश चंद्र पुत्र जगदीश के घर के बाहर से उसकी सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में रमेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
12 दिसंबर को देवी मंदिर की पार्किंग से राम नगर तहसील कैंप निवासी सोनू पुत्र रामनाथ की होंडा साईन बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में सोनू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments