गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु ब्रह्मानंद के पैतृक गांव ब्रह्मानंद माजरा (कैथल) में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की
-मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वास्थ्य कारणों के चलते रैली में नहीं हो सके थे शामिल
BOL PANIPAT , 24 दिसंबर। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु ब्रहमानंद महाराज की जयंती पर गुरु जी को नमन करते हुए कहा कि वे मंगलवार को गुरु जी की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य कारणों की वजह से शिरकत नहीं कर पाए। मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण समेत कई नेता पहुंचे थे। वहीं घूटने के ऑपरेशन बाद पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार बेड रेस्ट पर चल रहे है। जिस वजह से कल पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवर कार्यक्रम में नहीं जा पाए।
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार की तरफ से गुरु ब्रह्मानंद जी के सम्मान में और गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की है। कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न धार्मिक गुरुओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का जो फैसला किया है उससे लोगों में सरकार के प्रति धार्मिक भावनाएं बढ़ी हैं। यह पहली सरकार है जो सभी धर्मों और पंथों का सम्मान करते हुए धार्मिक गुरुओं की जयंतियां सरकारी स्तर पर मना रहीं है।
मंत्री पंवार ने कैथल के चूहड़ माजरा गांव का नाम गुरु ब्रह्मानंद माजरा रखने और पानीपत जिला के अहर-इसराना चौक का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उक्त दोनों घोषणा कर सरकार का गुरु ब्रह्मानंद के प्रति आदर प्रकट किया है।

Comments