Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


किसानों का सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 10, 2026 Tags: , , , , ,

-गन्ना तकनीकी मिशन के तहत आधुनिक खेती पर मिलेगा अनुदान

-गन्ना उत्पादक किसान के लिए सरकार की दो महत्वकांक्षी योजनाएं

-जिले के इच्छुक किसान 20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

BOL PANIPAT , 10 जनवरी। हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं बनाकर उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है। किसानों के हित में हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल है जिनका किसानों का निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा गन्ना तकनीकी परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में गन्ने की नोटिफाईड एवं सिफारिश की गई किस्मों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. दहिया
ने बताया कि इस योजना के तहत वाइड रो स्पेसिंग पद्धति, सिंगल बड विधि से बिजाई, सीड नर्सरी, गन्ना किस्म Co-15023 का रोपण तथा इस किस्म को बीज के रूप में बेचने वाले किसानों को प्रदर्शन प्लॉट लगाने हेतु सहायता राशि दी जाएगी।
उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि इसी कड़ी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत वाणिज्यिक फसल गन्ना योजना के तहत वर्ष 2025-26 में गन्ने के साथ अंतरवर्ती फसलों के प्रदर्शन प्लॉट लगाए जाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि आदान-सामग्री की खरीद के लिए 3200 रूपये प्रति एकड़ की दर से (अधिकतम 2 एकड़ तक) अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ केवलअधिसूचित,अनुशंसित गन्ना किस्मों की बिजाई पर ही मान्य होगा।
डॉ. दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों का हित सोचती है और उनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये दोनों योजनाएं गन्ना किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने जानकारी बताया कि जिले के इच्छुक किसान 20 जनवरी 2026 तक www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ दहिया ने दूसरी योजना पर विस्तार से जानकारी दी उपायुक्त ने बताया कि बिजाई पर ही मान्य होगा।
सहायक गन्ना विकास अधिकारी राजीव ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने कहा कि नई कृषि तकनीकों से गन्ने की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त होगा। विभाग किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा।
योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
उपायुक्त डॉ.दहिया ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ।
किसी भी जानकारी के लिए क्षेत्र के सहायक गन्ना विकास अधिकारी अथवा कृषि विकास अधिकारी (गन्ना) से संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं।

Comments