Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


जयदीप राठी हत्या मामले में आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को और 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 12, 2026 Tags: , , , , ,

-मामले में पहले जेल जा चुके चार आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

-आरोपियों से रिमांड के दौरान पुलिस टीम गहनता से पूछताछ कर रही

BOL PANIPAT , 12 जनवरी: जयदीप राठी हत्या मामले में गठित पुलिस की एसआईटी ने सोमवार को आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को 8 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे और 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मामले में जेल में बंद चार आरोपियों हरेन्द्र राठी, सुनील शर्मा, रविन्द्र राठी व प्रीतम को भी सोमवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया की पुलिस टीम द्वारा रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments