सफलता पूर्वक चलाया गया अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान.
BOL PANIPAT : 15 जनवरी– डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, पानीपत द्वारा वीरवार को अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया। इसमें 6 अनाधिकृत कॉलोनियों के 2 अनाधिकृत ढांचे को गिराया गया। इनमें 25 निर्माणाधीन मकान, 20 डीपीसी, पूरा कच्चा सड़क नेटवर्क, 4 चारदीवारी और सीमांकन शामिल थे। यह कार्रवाई 3 जेसीबी मशीनों की मदद से की गई और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 40 एकड़ था। यह अभियान गांव तरफ इंसार, तरफ राजपूतान, गढ़ीवाड़ा, मेहराना, सिवाह, बलाना और इसराना तहसील और जिला पानीपत के राजस्व क्षेत्र में चलाया गया।
डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों पर रोक लगाने एवं नियोजन मानकों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Comments