Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट व गंभीर चोट मारने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 जनवरी: थाना सनौली पुलिस ने राणा माजरा गांव के पास ट्रैक्टर सवार गांव कुटानी निवासी कृष्ण लाल का रास्ता रोककर मारपीट व कस्सी से गंभीर चोट मारने के एक आरोपी को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल जिले के गढ़ी भरल गांव निवासी शाहरूख के रूप में हुई है।

थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद अपने छोटे भाई सोयब और गांव गढ़ी भरल निवासी मुजम्मिल उर्फ भूरा, मुस्तफा व नवादा आर निवासी आरिफ सहित तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया पहले हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए उन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शाहरूख को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना सनौली में कुटानी गांव निवासी वजीर पुत्र सूरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने गांव गढ़ी भरल यमुना क्षेत्र में 12 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर गन्ने की खेती कर रखी है। उसके छोटे भाई कृष्ण लाल उर्फ काला की अक्तूबर 2025 में खेत में आने जाने को लेकर की गढ़ी भरल गांव निवासी शाहरूख के साथ कहासुनी हो गई थी। शाहरूख ने जांन से मारने की धमकी दी थी। तब गढी भरल गांव के मौजिज व्यक्तियों के कहने पर करनाल के घरौंडा थाना में मामले में सामाजिक तौर पर राजीनामा कर लिया था।
31 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे भाई कृष्ण लाल खेत से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लोढ कर चला, गांव राणा माजरा के पास पहुंचा तो पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर आए शाहरूख व सोयब पुत्र आरिफ, मुजम्मिल उर्फ भूरा पुत्र मोसिन, मुस्तफा पुत्र अकबर निवासी गढी भरल, आरिफ निवासी नवादा पार व तीन अन्य लड़कों ने ट्रैक्टर ट्राली को रूकवाकर कृष्ण को नीचे उतारकर शाहरूख व मुजम्मिल ने पकड़ लिया और सोयब ने कृष्ण के सिर पर कस्सी से वार कर दिया।
आरोपी मुस्तफा ने बाजू पर डंडा और अन्य आरोपियों ने पेट में लात घूस्से मारे। भाई कृष्ण किसी तरह आरोपियों से छुड़ाकर भागा और पास बने एक मकान में घूसकर कमरे की कुंडी लगा ली। सभी आरोपी पीछा करते हुए आए और कमरे की कुंडी ताड़ने लगे। झगड़ा देख मकान मालिक व आस पड़ौस के लोग आ गए। उनको देख आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह गढ़ी भरल गांव निवासी जाबिर व कादिर से साथ मौके पर पहुंचा और कृष्ण को इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डाक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में असंध रोड पर एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। थाना सनौली में वजीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments