Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


शहीद दिवस हमें कर्तव्य और देशप्रेम की याद दिलाता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2026 Tags: , , , , ,

-सभी कार्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन. शहीदों का बलिदान राष्ट्र की आत्मा है. दो मिनट का मौन आत्मचिंतन और संकल्प का क्षण.

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। शहीदी दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में देश के शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद कर श्रंद्धाजलि दी गई।

    उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि 30 जनवरी का दिन राष्ट्र के लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक है। यह दिन हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले समस्त शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि दो मिनट का मौन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का क्षण है, जिसमें हम यह संकल्प लेते हैं कि शहीदों के सपनों के भारत को सशक्त, शांतिपूर्ण और एकजुट बनाएंगे।

    उपायुक्त ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक है और उनके आदर्श हमें सत्य, अहिंसा, देश प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें, यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Comments