Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


मानवीय चेतना का संचार करती है श्रीमद भागवत कथा-:स्वामी दयानन्द सरस्वती

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 1, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री हिन्दू सत्संग मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर श्रीमद्‌‌भागवत कथा के दूसरे सत्र में कथा व्यास-परमपूज्य सन्त शिरोमणी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि श्रीमद्‌ भागवत मानवीय चेतना का संचार करती है। भागवत् कथा हमें भक्ति, भक्ति, शान्ति व आनन्द को और ले जाती है। कथा के दौरान-कन्हैया तुम्हे एक नजर देखना है. व नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की पर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। सभी भक्तजनों ने जय श्री कृष्णा जय श्री कृष्णा के जयकारे लगा कर अपनी-अपनी हाजरी प्रभु चरणों में लगाई। कथा विश्राम पर आरती वन्दन कर विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।सभी भक्तो ने ग्रहण किया, श्री हिन्दू सत्संग मन्दिर के प्रधान राजेश सूरी की अध्यक्षता में यह सुन्दर व भव्य कार्यक्रम हो रहा है। आज के भण्डारे की सेवा संजय बत्तरा की और से हुई है व प्रशाद की सेवा कान्ता बरेजा की ओर से हुई । कथा में प्रमुख रूप से आत्म प्रकाश लखीना, लेख राज जताना, चन्द्र भान वर्मा विशाल चावला, रविश बजाज,रजत चावला, राजू ढींगरा, हिताश ढींगरा, विजय चुग हरीश चुग, नीरज,मोक्ष चुग, दीपू ढींगरा शलिनी सूरी, बीना गोयल निशा ढींगरा, किरण गोयल, प्रेम वर्मा, रेशमा वर्मा व अन्य सभी भक्तजन मौजूद रहे।

Comments