पशु प्रदर्शनी में लक्की ड्रा के माध्यम से स्कूटी और कई अन्य आकर्षक इनाम जीत सकते है पशु पालन : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
-प्रशासन ने प्रदर्शनी के लिए बसों की संख्या 7 से बढ़ाकर 16 की
-लक्की ड्रा के माध्यम से पशुपालकों को किया जाएगा प्रोत्साहित
-उपायुक्त ने किया पशुपालकों से सहभागिता का किया आह्वान
BOL PANIPAT , 1 फ़रवरी । राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत से कुरुक्षेत्र के लिए चलने वाली दैनिक बसों की संख्या को 7 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया है, ताकि पशुपालकों को आने- जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पशु प्रदर्शनी में लक्की ड्रा भी निकल जाएगा जिसमें स्कूटी मोटरसाइकिल और अन्य आकर्षक इनाम रखे है इनमें किसी का भी भाग्य उदय हो सकता है। पशुपालकों को इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि यह राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी पशुपालकों के लिए आधुनिक पशुपालन तकनीकों, उन्नत नस्लों, सरकारी योजनाओं तथा नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पशुपालक आसानी से कुरुक्षेत्र स्थित डेवलपमेंट बोर्ड मेला ग्राउंड तक पहुंच सकें।
उन्होंने जिले के सभी पशुपालकों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, अपने पशुधन का प्रदर्शन करें तथा इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पशुपालकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ. भगवानदास ने बताया कि पशुपालकों को कुरुक्षेत्र ले जाने व वापस लाने के लिए विशेष बस रूट निर्धारित किए गए हैं। ये बसें 6 फरवरी, 7 फरवरी और 8 फरवरी को प्रातः 7 बजे विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी।
पशु पालन विभाग के
एसडीओ ने बताया कि सभी बसें कुरुक्षेत्र स्थित डेवलपमेंट बोर्ड मेला ग्राउंड तक जाएंगी और कार्यक्रम समाप्ति के बाद पशुपालकों को सुरक्षित वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। पशु पालन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रा के दौरान पशुपालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन और पशु पालन विभाग की इस संयुक्त पहल से पशुपालकों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में पशुपालकों के इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने की संभावना है।

Comments