Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज का दबदबा: पेंचक सलाट/कराटे प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण सहित 26 पदक और शतरंज में सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2026 Tags: , , , ,

–    ओ.पी. शिंगला की याद में होगा राज्य स्तरीय शैक्षिक महोत्व ‘दिशाएं’ का आयोजन- प्रो. गुप्ता

BOL PANIPAT : सोमवार 23 फरवरी 2026, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन किया है। 19-20 फरवरी को आयोजित कराटे प्रतियोगिता और 18 फरवरी को आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कुल 26 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व उनकी पूरी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी।

कॉलेज प्रबंधक समिति के माननीय अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्र-छात्राओं ने खेल के मैदान में जो अनुशासन और प्रतिभा दिखाई है, वह पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। कॉलेज प्रशासन भविष्य में भी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित इंटर कॉलेज कराटे की अलग-अलग विधाओं में  हमारे विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। आर्य कॉलेज हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने अपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कराटे में 6 पदक अपने नाम किए। आरती ने करांटे के (68 किग्रा) में स्वर्ण पदक,  प्रिया ने  (45 किग्रा) रजत पदक,सृष्टि ने(50 किग्रा) रजत पदक,  कनक ने (55 किग्रा) कांस्य पदक, सुगंधा ने (61 किग्रा) कांस्य पदक समृद्धि (68 किग्रा) कांस्य पदक। पेंचक सलाट के तुंगल इवेंट में सुगंधा, गांडा इवेंट में मंजू व प्रिया और रिगू टीम इवेंट में खुशबू दीपिका, शितल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं खुशबू व मंजू ने फाइट में अपने-अपने वर्गभार में स्वर्ण पदक व रिया ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही खुशबू,मंजू, प्रिया, दीपिका,

शितल व सुगंधा का ऑल इंडिया के चयन हुआ है। और करांटे में आरती, प्रिया, सृष्टी का चयन नॉर्थ जोन कैंप के लिए हुआ है। साथ ही शतरंज प्रतियोगता में महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल 18 फरवरी को आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक रूप से अपनी दिमागी कुशलता का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। पूजा बी.कॉम, सुहानी बीए, पायल बीए, तन्नू बीए, व बीएससी की सृष्टी टीम की सदस्य रही।

विशेष उपलब्धि: कॉलेज की छात्रा काजल (बी.कॉम) के शानदार खेल को देखते हुए उनका चयन नॉर्थ ज़ोन के लिए किया गया है, जो कॉलेज के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

 पुरुष वर्ग (पेंचक सलाट): बेटों ने भी दिखाए तेवर

पुरुष वर्ग में भी आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में चार पदक अपने नाम किए

रोहिन ने(84 किग्रा) रजत पदक,  वैभव ने (84 किग्रा) रजत पदक,  अरुण कुमार ने (50 किग्रा) कांस्य पदक,  मोहित ने (75 किग्रा) कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पेंचक सलाट के गांडा इवेंट में रोहित और अर्पित ने स्वर्ण पदक। रिगू इवेट (टीम इवेंट) में  हिमेश,विकास, दीपक ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं  युवराज ने तुंगल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही फाइट में रोहित, सुजल, शिवम ने अपने-अपने वर्गभार में स्वर्ण पदक हासिल किया। अर्पित, हिमेश, रोहिन ने अपने वर्गभार में रजत पदक व वैभव ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही आर्य कॉलेज के अर्पित, रोहित, युवराज, हिमेश, विकास, दीपक, सुजल व शिवम का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेला के लिए हुआ है।

  अंत प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी मंगलवार को कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा, आर्य कॉलेज के संस्थापक सदस्य रहे ओम प्रकाश की शिंगला की याद में राज्य स्तरीय शैक्षिक महोत्व दिशाएं आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, अनुप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी भी मौजूद रही।

Comments