Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


पारदर्शी व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूर्णत: तैयार: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2026 Tags: , , , ,

-बिजली दरों पर बड़ा फैसला आज: आयोग अध्यक्ष करेंगे जनसुनवाई की अध्यक्षता

-आयोग अध्यक्ष द्वारा 24 को होगी महत्वपूर्ण जनसुनवाई

-विद्युत दर निर्धारण पर आमजन को मिलेगा बोलने का अवसर, प्रशासन अलर्ट

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के माननीय अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा 24 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता करेंगे। यह जनसुनवाई वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली वितरण निगमों द्वारा प्रस्तुत समग्र राजस्व आवश्यकता तथा विद्युत दर निर्धारण संबंधी प्रार्थना-पत्रों पर विचार हेतु आयोजित की जा रही है। यह जनसुनवाई 24 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे पानीपत स्थित स्काईलार्क पर्यटक परिसर में संपन्न होगी। इसमें उपभोक्ताओं, औद्योगिक संगठनों एवं अन्य संबंधित पक्षों को अपने सुझाव और आपत्तियां रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र्र कुमार दहिया ने बताया कि अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं यातायात संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो सके।

    डॉ. दहिया ने कहा, विद्युत दरों से संबंधित यह विषय आम नागरिकों तथा उद्योग जगत दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जनसुनवाई पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित वातावरण में आयोजित हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की।

Comments