Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विदेश भेजने के नाम पर 54.75लाख की ठगी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 फरवरी : अहर गांव निवासी दो भाईयों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 54.75लाख रूपए की ठगी करने मामले में गिरोह के चौथे आरोपी राहुल निवासी शेखपुरा करनाल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि पानीपत पुलिस ने आरोपी राहुल का लुकआउट नोटिस जारी करवाया हुआ था। आरोपी राहुल वीरवार को विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोट गया तो इमीग्रेशन विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पानीपत पुलिस आरोपी राहुल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफतार कर पानीपत लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों बंटी निवासी शेखपुरा करनाल, बिकास चंद्र हैल्दर निवासी अनीशमाली गगनपुर नादिया वेस्ट बंगाल, चंचल राय निवासी कन्हन नागपुर महाराष्ट्र व मामले में नामजद फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी को अंजाम देने की बात को स्वीकारा।
पुलिस ने वीरवार को आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से ठगी गई नकदी में से बचे 5 हजार रूपए बरामद शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि अहर गांव निवासी धर्मबीर पुत्र रामकुमार ने वर्ष 2023 में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उसका छोटा भाई कर्मवीर 10वीं पास है। गांव निवासी बलवान व सोहन पुत्र बलदेव ने अपने साथी शेखपुरा गांव निवासी राहुल पुत्र गुरनाम के साथ मिलकर सितंबर 2021 में उससे व उसके भाई कर्मवीर से संपर्क किया। तीनों ने मिलकर कहा कर्मवीर को अमेरिका में अच्छी नौकरी लगवा देंगे, इसके लिए 20 लाख रूपए देने होगे। इसके बाद राहुल ने गिरोह के सदस्यों अपनी पत्नी परमजीत, भाई बंटी, विकाश चंद्रा हेल्दर व उसकी पत्नी दिपानविका निवासी अनीसमाली रणघाट पश्चिम बंगाल, चंचल राय पुत्र शंकर निवासी स्वामी विवेकानंद नगर नागपुर महाराष्ट्र, अरिन्दम चौधरी पुत्र अहिंद्रा निवासी गिलापोल अनिसमाली पश्चिम बंगाल व प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी डालटन गंज पलामू झारखंड से मिलवाया। सभी मिलकर कहने लगे उन्होंने काफी लड़को को अमेरिका भेजकर नौकरी दिलवाई है। उसने इनकी बातों पर विश्वास कर हां कर दी। 29 सितम्बर 2021 को राहुल उनके पास आकर 7 लाख रूपए ले गया। इसके बाद 13 लाख रूपए व दस्तावेज ले गया। 15 अक्तुबर 2021 को भाई कर्मवीर के पास दुबई जाने की टिकट भेजकर आरोपी कहने लगे की डांकी के जरिये अमेरिका भेजा जाएगा। इसके बाद 27 दिसम्बर 2021 को आरोपी अरिन्दम चौधरी ने अपने खाते में 4.50लाख रूपए और डलवा लिए। जनवरी 2022 में आरोपी राहुल फोन कर कहने लगा कि तुम्हारे भाई को अमेरिका पहुंचाने और अच्छी नौकरी दिलवाने के लिए और पैसों की जरूरत है। उसने और पैसे देने से मना किया तो आरोपी राहुल व उसकी पत्नी धमकी देने लगे कि खाता नंबर भेज रहे है। एक सप्ताह में अगर 22.50लाख रूपए जमा नही करवाएं तो तुम्हारा भाई जो हमारी गिरफ्त में है उसका मरा हुआ मुंह देखोगे। डर के मारे उसने आरोपियों द्वारा दिए खाते में चार बार में और 20.50लाख रूपए डलवा दिए। फरवरी 2022 में आरोपी राहुल फोन कर कहने लगा की तुम्हारा भाई बहुत बिमार है मेरा आदमी प्रदीप जो दिल्ली मे रहता है उसके खाते में 2 लाख रूपए डलवा दो ताकी तुम्हारे भाई का इलाज हो सके। उसने भाई से बात करवाने के लिए कहा तो आरोप राहुल चिल्लाते हुए कहने लगा कि अभी हम इथेपिया के अस्पताल में है बात नही करवा सकते। 14 फरवरी 2022 को उसने 1लाख 75 हजार रूपए खाते में डलवा दिए। आरोपी उसके भाई को नशा एवं ड्रग्स की ओवर डोज देते थे। जिसकी वजह से उसका भाई अस्पताल में भर्ती हुआ था। 21 फरवरी 2022 को पता चला की उसके भाई की मौत हो गई है। आरोपियों ने उसके भाई को ड्रग्स देकर बोलने से लाचार कर जान से मार दिया। उससे लिए गए 56 लाख 75 हजार रूपए में से आरोपियों से 1 लाख रूपए 21 जूलाई को व 1 लाख रूपए 26 जूलाई को उसके खाते में ट्रांसफर कर 7 लाख रूपए के दो चेक देकर बाकी पैसे जल्द ही वापिस देने का आश्वासन दिया। उसके बैंक जाकर अपने खाते में उक्त चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। चेक बाउंस बारे आरोपी राहुल को बताया तो आरोपी ने पैसे वापिस देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर उनसे 54 लाख 75 हजार रूपए की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments