Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


अग्रवाल संगठन रजिस्टर्ड पानीपत द्वारा महाराजा अग्रसेन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 27, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अग्रवाल संगठन रजिस्टर्ड पानीपत द्वारा एसडी विद्या मंदिर में महाराजा अग्रसेन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पहलू पर विभिन्न प्रकार के विचार निबंध के माध्यम से लिखें विद्यार्थियों ने सारांश रूप में लिखा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन एक अद्भुत और प्रेरणादायक कहानी है। उनका जन्म हरियाणा के अग्रसेन नामक स्थान में हुआ था। अग्रसेन जी को सेना, धर्म और न्याय के प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने प्रजा के लिए न्याय और समृद्धि की दिशा में कार्य किया।

अग्रसेन जी एक उदार और दानवीर राजा थे। उन्होंने गरीबों और असहाय लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी शक्ति, साहस और धर्मनिष्ठा उन्हें एक महान राजा बनाती है।

अग्रसेन जी के जीवन का संदेश है कि हमें समाज के लिए समर्पित रहना चाहिए और न्याय, समर्पण और सेवा के माध्यम से जीना चाहिए। उनकी कथा हमें सिखाती है कि एक सच्चे नेता की पहचान उसके कर्मों से होती है।
एसडी विद्या मंदिर स्कूल की लगभग 100 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक गर्ग एवं प्रधान विकास गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का संदेश महाराजा अग्रसेन का जीवन जन-जन तक पहुंचे उसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता के संयोजक सुमित मित्तल सीमा अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा संगठन के महासचिव मुकेश गर्ग एवं सचिव मनीष गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर पानीपत के विभिन्न स्कूलों में विशेष उत्साह है l
महाराजा अग्रसेन निबंध प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग हिंदी अध्यापिका वर्षा गोयल रुबिका गोयल ललिता का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन रितु विज ने किया

Comments