लंबित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी. जनता को मिले त्वरित राहत: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
समाधान शिविर की शिकायतों पर सख्त डीसी, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसमस्याओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में डीसी का सख्त संदेश
शिकायतों का तुरंत करें समाधान
BOL PANIPAT , 6 मार्च। जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की। बैठक में समाधान शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें।
उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर में दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध समाधान हो और लोगों को प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर किसी अधिकारी की ओर से लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त डा दहिया ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर और त्वरित समाधान करना है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए किसी भी विभाग की ओर से लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच करें और तय समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि कई बार छोटी-छोटी समस्याएं लंबे समय तक लंबित रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे संवेदनशीलता के साथ काम करें और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
डॉ. दहिया ने कहा कि समाधान शिविरों में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूछा कि कितनी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और कितनी शिकायतें अभी लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में जांच या कार्रवाई लंबित है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। डॉ. दहिया ने कहा कि अगर किसी शिकायत के समाधान में किसी विभागीय स्तर पर अड़चन आ रही है तो उसे तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
बैठक में मौजूद अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों में दर्ज शिकायतों का रिकॉर्ड अपडेट रखें और समाधान की स्थिति की नियमित रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सभी मामलों पर प्रभावी निगरानी बनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, तथा पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉक्टर श्री भगवान सहित संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments