Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज, पानीपत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर  पर गृह विज्ञान विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ (विमेन सेल) के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “Give to Gain” (गिव टू गेन) है, जिसका हिंदी में अर्थ “पाने के लिए दें” या “दान से लाभ” है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि जब हम महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा, संसाधन और सहयोग (गिव) प्रदान करते हैं, तो अंततः इससे पूरे समाज, परिवार और देश की प्रगति व समृद्धि (गेन) होती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में कहा कि “जब महिलाएँ शिक्षित और सशक्त होती हैं, तब समाज में समानता, प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं का सशक्तिकरण केवल सामाजिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास की अनिवार्य शर्त है। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के लिए “महिला शिक्षा : सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त साधन” तथा “नारी सशक्तिकरण से बदलता भारत” जैसे महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को महिला शिक्षा, समान अवसरों व समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों को प्रभावशाली और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपने निबंध में महिला शिक्षा के महत्व, समान अवसरों की आवश्यकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका को प्रमुखता से उजागर किया। गृह विज्ञान विभागाध्यकक्षा एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और अवसरों के माध्यम से समाज में समान भागीदारी के लिए सक्षम बनाना है। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता ढांडा  व डॉ. सीमा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: सुमन (कन्या महाविद्यालय, खरखौदा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरती (सी.सी.ए.एस. जैन गर्ल्स कॉलेज, गन्नौर) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि तृतीय स्थान आयशा सैफी (राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद) और चरणजीत सिंह (राजकीय महाविद्यालय, मोहाली) ने प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहायक प्रो. डॉ. सुनीता ढांडा, कनक शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. भगवंत कौर, सोनिया वर्मा, आकांक्षा शर्मा तथा अंशिका सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया ।

Comments