Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


12 मार्च को पानीपत आएंगी महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया.जिला जेल का करेंगी निरीक्षण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2026 Tags: , , , , ,

-महिला मुद्दों पर होगी अहम बैठक, जनसुनवाई में सुनी जाएंगी समस्याएँ

BOL PANIPAT , 11मार्च। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 12 मार्च को आधिकारिक दौरे पर पानीपत पहुंचेंगी। इस दौरान वह जिला जेल का निरीक्षण करेंगी और 13 मार्च को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगी। साथ ही जनसुनवाई के दौरान पानीपत और करनाल जिलों के मामलों की सुनवाई भी की जाएगी।

    उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि वो बाद दोपहर जिला जेल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और महिला कैदियों से संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण करेंगी व 13 मार्च को कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में जिले में महिलाओं से जुड़े मामलों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी।

    उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि इसी कड़ी में सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पानीपत और करनाल जिले से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Comments