Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत युवा मोर्चा ने शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 23, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च। शहीदी दिवस के अवसर पर पानीपत युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंडित की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि शहीदी दिवस हमें उन अमर वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। यह दिन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का है, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी संकल्प दिलाता है।

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का त्याग, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, युवा नेता राहुल विज, मॉडल टाउन मंडल अध्यक्ष योगेश पंडित सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा, एकता और देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Comments