गावँ हड़ताड़ी, बुड़शाम और ख़लीला मे बड़ी संख्या मे लोगो ने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया: सुखवीर मलिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी के द्वारा पानीपत हलका ग्रामीण के गावँ हड़ताड़ी, बुड़शाम और ख़लीला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सभा में महिला शक्ति ने आम आदमी पार्टी में अपनी रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में लोगो ने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया ।
इसके अलावा सभी वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। खलीला जगदीश दुम जय सिंह दयाचंद रामकुमार बुडश्याम मास्टर जितेंद्र आशु कबड्डी प्लेयर नितिन कबड्डी प्लेयर वंश सागवान कबड्डी प्लेयर सागर कबड्डी प्लेयर सुभाष चंद्र कोच हारतडी एक्स सरपंच चंद्र
मास्टर राजे रवि कुमार सरपंच एक राम अन्य व्यक्तियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।
इस सम्मान सभा में केजरीवाल की 5 गारंटी के बारे में जनता को बताया गया.
गारंटी सबको मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली ।
सबको अच्छा इलाज वह भी मुफ्त होगा।
सरकारी स्कूल अच्छे किए जाएंगें।
इस सभा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने कहा हमें सभी का सम्मान करना चाहिए परंतु जो व्यक्ति विशिष्ट प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है उसका सम्मान करना बनता है हमारी पार्टी सभी का सम्मान करेगी और सभी मूल सुविधाएं प्रदान करेगी और लोगों को बताया आम आदमी पार्टीकी सरकार बनाने के लिए झाड़ू के निशान पर बटन दबाने के लिए अपील की।
इस मौके पर टीम सुखवीर मलिक होशियार सिंह अमित नोहरा, शाक़िर अन्सारी,महिंदर शर्मा राज कुमार मुंडे मोहिंदर सिंह,प्यारे लाल गुप्ता व बहुत से साथी मौजूद रहे।

Comments