Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पति के साथ मिलकर जेठ पर जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 मार्च : थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सिवाह गांव में पति के साथ मिलकर जेठ पर जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला नीलम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला नीलम ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पति बिजेंद्र के साथ मिलकर जेठ जयपाल पर डंडे से प्रहार कर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम दने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी नीलम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लाठी बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी नीलम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सिवाह निवासी आरोपी बिजेंद्र को पहले ही माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला:
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सिवाह गांव निवासी मुकेश पत्नी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके मकान के साथ में देवर बिजेंद्र का मकान है। बिजेंद्र उनसे दिवार को लेकर हमेशा झगड़ा करता रहता है। 29 जनवरी को बाद दोपहर करीब 3 बजे वह पति जयपाल व बेटी प्रिया घर पर थे। तभी देवर बिजेंद्र घर के अंदर आया और मेरे पति जयपाल से मारपीट कर खिंचकर बाहर ले गया। वह बाहर गई तो देवर बिजेंद्र, देवरानी नीलम और उनका बेटा आर्यन तीनों मिलकर डंडे व जेली से पति जयपाल को पीट रहे थे। वह बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। बेटी प्रिया मोबाइल में वीडियों बनाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। देवर बिजेंद्र ने उसके पति जयपाल के सिर पर डंडे से कई वार किए। भतीजा अजीत छुड़ाने के लिए आया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें आरोपियों से बचाया। तीनों आरोपी उन्हें जांन से मारने की धमकी दे रहे थे। पति जयपाल से सिर पर ज्यादा चोट है जिसको इलाज के लिए पार्क अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments