Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


डा0 भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 14, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अप्रैल आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक स्वतन्त्रता सेनानी टीका राम सखुन सभागार में सी पी आई की पानीपत जिला कौंसिल की ओर से भारत रतन, भारतीय संविधान के शिल्पकार डा0.भीम राव अम्बेडकर एवं शहीद ए आज़म भगत सिंह के साथी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव कामरेड पूरण चंद जोशी की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता माम चंद सैनी ने की और संचालन सी पी आई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया।
सी पी आई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट, माम चंद सैनी आदि ने बाबा साहब एवं पी सी जोशी के जीवन संघर्ष, उनके विचारों, उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डा0 भीम राव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। हमारा संविधान देश के तमाम नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विचार की अभिव्यक्ति, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता और अवसर की समानता प्रदान करता है। वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रिय साथी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव कामरेड पी सी जोशी का भी जन्म हुआ था । वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और सी पी आई को व्यापक बनाने में उनके कार्यों की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज की सत्तासीन भाजपा – आर एस एस व पूंजीवादी कार्पोरेट सरकार बाबा साहब के संविधान को नष्ट करने पर तुली है और मेहनतकशों के अधिकारों पर ताबड़ तोड़ हमले कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि आज बाबा साहब को याद करते हुए देश के संविधान , लोकतंत्र,आम जनमानस एवं देश को बचाने के लिए व्यापक आंदोलन तैयार करने के प्रयास करने का संकल्प दोहराने की आवश्यकता है।
गोष्ठी में शीश राम तोमर, ओम सिंह यादव, भूपेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र सिंह कुहाड़,चंद्रभान निम्बरी, ओम प्रकाश कश्यप, राम किशन, सतीश कुमार यादव, कृष्ण गिरी, रोशन लाल सैनी,प्रदीप जिंदल, आदि शामिल रहे। गोष्ठी में शामिल सभी ने डा0 भीम राव अम्बेडकर अमर रहे, पी सी जोशी अमर रहे आदि नारे लगाते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किये।

Comments