युवती को कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. कार बरामद.
BOL PANIPAT : 23 अप्रैल , सीआईए वन पुलिस ने युवती को कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान खोतपुरा निवासी अनिल, पल्हेडी निवासी मुकेश और बराना निवासी अनिल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में एल्डिको निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल की देर शाम करीब 8 बजे वह और उसकी बहन किसी काम से गाड़ी में घर से नूरवाला जा रहे थे। रास्ते में माउंट आबू स्कूल के पास पहुंचे तो गाड़ी में रखा कुड़ा डालने रूके। वे दोनों बहने गाड़ी से नीचे उतरी तभी पीछे एक गाड़ी आकर रूकी। गाड़ी से तीन लड़के नीचे उतर कर उनको गाली गलौच करने लगे। छोटी बहन ने गाली गलौच करने का कारण पूछते हुए पुलिस के पास फोन करने की बात कही तो लड़के वहा से चल दिए। बाद में वह दोनों बहने भी वहा से चलने लगी तभी लड़कों ने गाड़ी से छोटी बहन को सीधी टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। उसने बहन को संभाला और इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल लेकर गई। जहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में बीएनएस की धारा 109(2), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने मामलें की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मदारी सीआईए वन पुलिस टीम को सौपी थी। सीआईए वन पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कार से युवती को टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वे तीनों 17 अप्रैल की देर शाम स्विफ्ट कार में धूमते हुए माउंट आबू स्कूल के पास पहुचे तो सामने एक गाड़ी के पास खड़ी दो युवतियों को देख डराने के लिए कार की एकदम स्पीड बढाकर पास जाकर ब्रैक लगा दिए थे। इस बात पर उनके साथ युवतियों की कहासुनी हो गई और एक युवती वीडियों बनाने लगी। थोड़ा आगे जाकर दोनों युवती अपनी गाड़ी से नीचे उतरी और एक युवती उनकी वीडियों बनाने लगी। उन्होंने साजिश रच वीडियों बना रही युवती को कार से सीधी टक्कर मार दी और फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments