देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा. भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 01 मई : सीआईए टू पुलिस ने असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास एक युवक को देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वैसर गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। उक्त मामलों में वह जमानत पर है। वह करीब एक महीना पहले हरिद्वार से जुनैद नाम के युवक से 7 हजार रूपए में एक देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम वीरवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास थी। टीम को तभी पानीपत की ओर से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान साहिल पुत्र बलजीत निवासी वैसर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोड मिला। अनलोड करने पर एक जिंदा रौंद मिला।

Comments