Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


शटरिंग प्लेट व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. 10 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने अंसल में प्लाट से शटरिंग प्लेट व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को वीरवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप व सागर निवासी जसबीर कॉलोनी व शोबान निवासी धमीजा कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक ई रिक्शा में सवार होकर निजामपुर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान कुलदीप पुत्र पालेराम व सागर पुत्र राजीव निवासी जसबीर कॉलोनी व शोबान पुत्र हारूण निवासी धमीजा कॉलोनी के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 26 अप्रैल की रात अंसल में बरसत रोड की साइड एक प्लाट की चार दिवारी फांदकर 20 शटरिंग प्लेट, 32 पाईप व 1 लेंटर तोड़ने की मशीन चोरी करने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में ऋषिपाल पुत्र चंद्र सिंह निवासी अंसल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों शटरिंग का सामान चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी कुलदीप किराये पर ई रिक्शा लेकर चलाता है। तीनों आरोपी उक्त ई रिक्शा में चोरी का सामान लेकर गए थे। तीनों आरोपियों ने चोरी किया सामान राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 15 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments