Monday, May 4, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में आयोजित हुई लैकक्रॉस की वार्षिक मीटिंग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार  4 मई 2026 : लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत के खेल परिसर में किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर से 15 जिलों के प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने की, जबकि उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। संघ के सचिव राजेश टूरन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही बजट तथा खेल को पूरे हरियाणा में व्यापक स्तर पर विकसित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, जींद, सिरसा, भिवानी और हिसार जिलों को स्थायी मान्यता प्रदान की गई। फरवरी माह में सऊदी अरब में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों खुशबू और आशीष गोयत तथा कोच राजपाल रेढू को सम्मानित किया गया।

आगामी सत्र 2026–27 के लिए खेल कैलेंडर भी अंतिम रूप से तय किया गया, जिसके अनुसार:

* सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप – रोहतक
* जूनियर स्टेट चैंपियनशिप – फतेहाबाद
* सीनियर स्टेट चैंपियनशिप – हिसार

इसके साथ ही 3rd नेशनल फेडरेशन कप के लिए हरियाणा की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन किया गया, जिसमें राज्यभर से 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Comments


Leave a Reply