Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार. भेजा जेल.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 मई : सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला  रोड पर एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के भूरा गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम मंगलवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान साहिल पुत्र शौकिन निवासी भूरा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी जींस से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको पिस्तौल रखने का शौक है। उसने दिसंबर 2025 में कैराना में अड्डे पर एक रेहड़ी वाले से यह देसी पिस्तौल 4 हजार रूपए में खरीदी था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply